LatestNewsझारखण्डराँची

यूपीएससी की बैठक में झाप्रसे के 15 अधिकारियों के प्रमोशन पर बनी सहमति

वर्ष 2017 के 12 और 2018 के तीन अधिकारियों का आईएएस में हुआ प्रमोशन

रांची। काफी लंबे समय के बाद दिल्ली में हुई यूपीएससी की बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति देने पर सहमति बनी है। बैठक में वर्ष 2017 के 12 और 2018 के तीन अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन किया गया है।
यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति अरुण कुमार सिंह और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हुए थे। विदित है कि वर्ष 2017 से ही प्रोन्नति का मामला विभिन्न कारणों से लटकता आ रहा था।

दो बार स्थगीत हो चुकी है बैठक

जनकारी के अनुसार इस वर्ष भी प्रमोशन को लेकर होने वाली बैठक दो-दो बार स्थगित की जा चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि 45 अधिकारियों की सूची में योग्य 15 अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर निर्णय लिया गया है। शुक्रवार तक प्रोसिडिंग फाइनल होने के बाद जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिलना है, उनके नामों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि संभावना के अनुसार यतींद्र प्रसाद, चंद्र किशोर उरांव, अविनाश कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को प्रमोशन मिलना तय माना जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons