LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेस ने जमुआ के धर्मपुर ग्राम में मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

  • कई लोगों ने ग्रहण कांग्रेस की सदस्यता

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत के धर्मपुर ग्राम में कांग्रेसियों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनकी कुर्बानियों को याद किया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, डॉ मंजू कुमारी ने सभी शामिल होने वाले युवाओं का फूल माला एवं कांग्रेस का झंडा देकर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई।

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केडिया ने कहा कि आज पूरे जिले में युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की ओर युवाओं का रूख करना हमारी जीत है। डॉ मंजू कुमारी ने बताया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आज के युवा केंद्र सरकार की वादाखिलाफी और विभाजन कारी नीतियों के खिलाफ मतदान करने का मन बना चुके हैं जो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में दिखाई देगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons