LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेसियों ने मनाया सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन, केक काट की लंबी उम्र की प्राथना

  • वृद्धा आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं के बीच बांटा फूड पैकेट

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष धनंजय सिंह व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पहले पार्टी के जिला कार्यालय में राहुल गांधी की तस्वीर के सामने केक काटा और उनके लंबी उम्र की ईश्वर से प्राथना की। इस दौरान सभी कांग्रेसी स्थानीय वृद्धा आश्रम पहुंचे और आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं के बीच फूड पैकेट का वितरण किया।

इस मौके पर धनंजय सिंह व सतीश केडिया ने कहा कि आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर गरीब असहाय लोगों के बीच सेवा प्रदान की गई। इस क्रम में स्थानीय वृद्धा आश्रम में फूड पैकेट वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की गई।

मौके पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपेन्द्र सिंह, मदन विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस के यश सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष बिलाल हुसैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons