LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बलराम यादव बने इंटक के जिला अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

  • मजदूर हित में आंदोलन कर उनकी आवाज को करेंगे बुलंद: बलराम यादव

गिरिडीह। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के उपाध्यक्ष बलराम यादव को गिरिडीह जिला इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री पांडेय पत्र जारी कर कहा की ट्रेड युनियन के क्षेत्र में सक्रियता एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए बलराम यादव को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड युनियन कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। उन्होंने कहा कि शालीनता, कर्मठता एवं क्षमता पूर्ण सहयोग करते हुए पूरे जिले में इंटक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद बलराम यादव ने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी एवं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस झारखंड अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा दिये गये सम्मान का मान रखते हुए इंटक संगठन को कोलियरी एवं अन्य क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि मजदूर हित को ध्यान रख आंदोलन और उनकी आवाज को बुलंद करने की बात कही।


इधर बलराम यादव को इंटक का जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेसी नेता उपेन्द्र सिंह, नवीन आनंद चैरसिया, अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, आनंद कुमार वर्मा, पंकज सागर सहित अन्य कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons