LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

डीआरयूसीसी सदस्य बनाए जाने पर देवराज को पार्टी ने दी बधाई

गिरीडीह। भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा भाजपा जिला महामंत्री देवराज के चक्रधरपुर रेल डिवीजन का डीआरयूसीसी सदस्य मनोनीत किये जाने पर पार्टी ने बधाई दी है। बुधवार को हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, झारखण्डधाम मंडल अध्यक्ष दशरथ प्रसाद वर्मा, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अर्जुन नारायण देव, भाजपा युवा नेता मारुतिनंदन पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने देवराज के मेट्रोस गली स्थित आवास जाकर बधाई दी। इस दौरान सभी ने कहा कि भाजपा बेहतर कार्य करनेवाले और अनुभवी कार्यकर्ताओं को हमेशा यथोचित सम्मान व स्थान देते आ रही हैं।
देवराज ने कहा कि पार्टी ने उनपर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी हैं, उसके लिये वे पार्टी के सुप्रीमो तथा सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि वे सभी को पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का पूर्ण विश्वास दिलाते हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons