LatestNewsझारखण्ड

लोगों की समस्याओं से अवगत होने वार्डों में पहुंची जिप अध्यक्ष

कोडरमा। कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 8, 16, 17 व 23 में लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इसके निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें लगातार दूरभाष पर समस्याओं से अवगत कराया जा रहा था। क्षेत्र के हालात को जानने के लिए वे उक्त वार्डों का जायजा ले रही हैं। बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें मुख्य रूप से सड़क व नाली से संबंधित समस्याएं देखने को मिली। बताया कि वार्ड नं 23 में नाले का पानी सड़कों पर आ जाने के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। वहीं वार्ड संख्या 16 और 17 भाडोडीह में स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वे नाली की समस्या से परेशान हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मैरियावा क्षेत्र के भी सड़कों का अवलोकन किया है। इसके अलावा लोगों की निजी समस्याओं से भी अवगत हुई।

उपायुक्त से वार्ता कर किया जाएगा समस्याओं का निराकरण

नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सड़क व नाली से जुड़े समस्याओं को लेकर जिप अध्यक्ष ने आश्वाशन देते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिलकर जल्द से जल्द इसके निष्पादन की बात करूंगी। स्थानीय लोगों ने जिप अध्यक्ष के इस सक्रियता व उनकी समस्याओं से अवगत होने तथा आश्वस्त होने की बातों को लेकर उनका धन्यवाद किया। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी, मनोज साव, शांति देवी, मो. शामिन उर्फ लड्डू, शहदेव यादव, गुड्डू सिंह, सहदेव यादव, शंकर गुप्ता, परीक्षित सिंह, नगीना सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons