LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पूर्व विधायक के आवास पर मनाई गई राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम की जंयती

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती शुक्रवार को गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पूर्व पीएम शास्त्री के जीवन को देश के प्रति समर्पित जीवन बताते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने उस वक्त मां भारती का सम्मान बढ़ाया था। उनके कार्यकाल को आज की राजनीति में नहीं भुलाया जा सकता। शास्त्री के जीवन का दर्शन कराते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि संघर्षो के बलबूते ही शास्त्री जी ने भारत के किसान और जवानों का हौसला बढ़ाए रखा।

इन्होने दी श्रद्धांजलि

मौके पर पार्टी के संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगाईच, प्रकाश दास, अनूप सिन्हा, समीर राज, संतोष गुप्ता, नीलू सिन्हा और संत कुमार लल्लू, हरमिंदर सिंह बग्गा और पवन शर्मा ने भी देश के दोनों महान विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons