LatestTOP STORIESगिरिडीहझारखण्ड

नाबालिग आदिवासी छात्रा से से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

जिले में होता जा रहा है सामूहिक दुष्कर्म कांड में इजाफा
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त नसीम को धर दबोचा

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता
जिले में सामूहिक दुष्कर्म कांड की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार की रात हवस के भूखे दो भेड़ियों ने एक नाबालिग आदिवासी छात्रा की अस्मत पर डाका डाला। दोनों दुष्कर्मी दरिंदों ने बारी बारी से अनेक बार नाबालिग लड़की को रौंद डाला। हालांकि सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है।
-ऐसे दुष्कर्मियों के चंगुल में आयी पीड़िता
बीती शाम करीब 6 बजे 8वीं में पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बोआरीजोर से ललमटिया जा रही थी। उसी क्रम में ललमटिया खदान वाले रास्ते में बसडीहा के पास बाइक कीचड़ में फंस गयी। तभी लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लड़के आये और पीड़िता के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में दोनों लड़कों ने लड़की को झाड़ी में ले जाकर बारी बारी से अनेक बार दुष्कर्म किया। पीड़िता देर रात तक दुष्कर्मियों की हवस का शिकार बनती रही।
-भागकर पीड़िता ने डायल किया 100 नंबर
इसी बीच शौच का बहाना बनाकर पीड़िता किसी तरह दुष्कर्मियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही। फिर पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर ललमटिया थाना में 16 सितंबर को कांड संख्या 59/2020 दर्ज किया। कांड दर्ज करने के फौरन बाद पुलिस अभियुक्त नसीम साई व सदाब साई की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई।
-गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए महागामा एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने अभियुक्तों के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर मुख्य अभियुक्त नसीम साई, पिता जमशेद साई, साकिन बड़ा भोड़ाई भादो टोला, थाना ललमटिया को गिरफ्तार कर लिया। नसीम ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons