LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सेवा सप्ताह में भाजपा ने वृद्धों के बीच किया चश्मा का वितरण

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। इसी के तहत गिरिडीह में भी भाजपाई विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जन्म दिवस मना रहे हैं। बुधवार को भी भाजपा नगर कमिटी ने स्थानीय विवाह भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर वृद्धों के बीच चश्मा का वितरण किया। इस कार्यक्रम अगुवाई पार्टी नेता चुन्नूकांत व सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ने किया। इस दौरान करीब 20 जरुरतमंद वृद्धों के बीच चश्में का वितरण किया।  

जरूरतमंदों की सेवा को बनाया लक्ष्य

मौके पर भाजपा नेता चुन्नूकांत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। सेवा सप्ताह में पार्टी ने हर जरुरतमंदो की सेवा को लक्ष्य बनाया है। कार्यक्रम में पार्टी नेता सह मेयर सुनील पासवान, विनय सिंह, देवराज, राजेश जायसवाल, सुनीत कुमार, दीपक स्वर्णकार, सुमन सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons