Latestझारखण्ड

बिहार चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत ने की राजद सुप्रीमो से मुलाकात

राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

रांची। बिहार चुनाव को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। वहीं दुसरी ओर सभी राजनीतिक दल लामबंद होने लगे है इसी क्रम में शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रिम्स में इलाजरत लालू यादव के सेहत की जिम्मेदारी रिम्स प्रबंधन की है। कहा कि बिहार चुनाव में किसकी क्या भूमिका होगी, यह बाद में तय होगा। लेकिन राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा है। तत्काल झामुमो बिहार की 243 विधानसभा सीटों में 12 पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुका है। उसकी जानकारी राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को दे दी गई है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी झामुमो

बिहार चुनाव के दौरान झामुमो तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, प्राणपुर, बनमंखी, जमालपुर, पिरपैंती व चकाई। झामुमो महासचिव ने कहा चुनाव सिंबल को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है। अनुरोध किया है कि हमारा सिंबल तीर-धुनष वापस किया जाए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons