LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पूजा को देखते हुए सरिया बाजार में चला सफाई अभियान

मुखिया प्रतिनिधि फागु पंडित ने अभियान में निभाई अहम भूमिका

गिरिडीह। दुर्गा पूजा को देखते हुए सरिया के उतरी पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि फागु पंडित की ओर से सरिया बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। बता दे कि कोरोना महामारी को लेकर भव्य पूजा, पंडाल, मूर्ति का आकार कम और भीड़ न करने की प्रशासन की तरफ से सख्त मनाही की गयी है। वहीँ उतरी पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि फागु पंडित ने कहा की पूरा देश कोरोना वायरस से ग्रसित है। मोदी जी का संदेश है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरा देश गंदगी से मुक्त रहे। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ को देखते हुए पूरे सरिया बाजार में सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि सफाई अभियान तब तक चलाएंगे जब तक नगर पंचयात सुचारू ढंग से व्यवस्थित ना हो जाए। कहा की आज से लगभग ढेर महीना पहले नगर पंचायत का टेंडर हुआ, लेकिन अभी तक सिर्फ कागजती प्रक्रिया में ही सिमटा हुआ। उन्होंने कहा की आला अधिकारी बाजार के प्रति किसी भी तरह ध्यान नही दे रहे है। पूरा बाजार गन्दगी से त्रस्त है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है इन्हीं सारी असुविधा को देखते हुए सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons