LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बदलते मौसम के बीच हुई बारीश व बर्फबारी, महेशमुंडा-गांडेय क्षेत्र में बिछी बर्फ की चादर

  • कई एकड़ में लगे सरसो सहित अन्य फसल हुए बर्बाद, किसानो ने की मुआवजे की मांग

गिरिडीह। गुरुवार की शाम गिरिडीह का मौसम काफी सुहाना हो गया था। बारीश के साथ-साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। खासकर जिले के गांडेय महेशमुंडा क्षेत्र में बर्फ की चादर बिछ गई। कई लोगों ने गिरिडीह को मिनी कश्मीर कहा और कहना भी सही था क्योंकि सफेद बर्फ की चादर हर तरफ दिख रही थी। बर्फ देखकर लोग काफी खुश हो रहे थे।

हालांकि इस बर्फबारी का दूसरा पहलू काफी दुखदाई भी रहा। बदलते मौसम के बीच अचानक हुई इस बर्फबारी से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने उनके द्वारा लगाए गए फसल बर्बाद हो रहे थे और वे असहाय महसूस कर रहे थे। खासकर सरसो के फसल पूरी तरह से तैयार थे लेकिन बर्फबारी के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गया। इसके अलावे अन्य फसलों को भी नूकसान हुआ है।

गांडेय प्रखंड के बड़की टाड़ पंचायत के कुसुंभा के मनोज कुमार राय ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से लगभग 2 एकड़ में लगाए गए सरसों का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया। वहीं कुसुंबा की सुनील कुमार राय ने कहा कि उनका भी 25 एकड़ में सरसों लगा हुआ था जो अचानक हुई ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हो गया है। गणेश कुमार सिंह ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से उन्हें भी काफी नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानो ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons