LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

मजदूर नेताओं का देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

  • केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को आहूत है देशव्यापी हड़ताल
  • प्रेसवार्ता कर मजदूर नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने का किया अहवान

कोडरमा। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों, ट्रेड यूनियनों, श्रमिक फेडरेशनो और कर्मचारी एसोसिएशनों के आह्वान पर 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए सुन्दर होटल मे सीटू, एक्टू और एटक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। मजदूर नेताओं ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल मे मजदूरों का यह पांचवां देशव्यापी हड़ताल होने जा रहा है। हड़ताल को लेकर कोडरमा जिला मंे इसकी जोर शोर से तैयारी चल रही है और संगठित असंगठित क्षेत्र के जिला मे करीब 50 हजार मजदूर कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
प्रेस वार्ता में सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश की संपदा और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने, राष्ट्रीयकृत बैंकों को विखंडित कर उसे अपने चहेतों के हवाले करने, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ भारतीय जीवन बीमा निगम को समाप्त करने की साजिश, रक्षा, कोयला, पेट्रोलियम, इस्पात, भारी अभियंत्रण, रेलवे, नेशनल हाइवे, दूरसंचार, हवाई अड्डा, बंदरगाह समेत तमाम रणनीतिक उधमो, उधोगों, संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों कौड़ी के मोल पर उन्हें सौंपे जाने की राष्ट्र विरोधी कार्रवाई को देश का मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा।

देश का मजदूर वर्ग राष्ट्रीय संपदा की लूट के खिलाफ

एटक के महेश सिंह ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग राष्ट्रीय संपदा की लूट के खिलाफ और भारत के आत्म सम्मान और आर्थिक संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। भाकपा के जिला मंत्री प्रकाश रजक ने वामदलों की ओर से हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है, पेंशन समाप्त करने के बाद अब सरकारी नौकरी खत्म की जा रही है। इसके खिलाफ देश के मजदूर वर्ग को एक होना होगा। एक्टू के जिला संयोजक विजय पासवान ने कहा कि बिना तैयारी के लॉक डाउन के दौरान हजारों मजदूर पैदल चलने को मजबूर हुए। जिसका जवाब हड़ताल को सफल कर देना होगा।
निर्माण मजदूर यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश ने झारखंड के मजदूर वर्ग समेत सभी देशभक्त शक्तियों को आह्वान किया कि भारतीय जनता के संघर्षपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें और 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को पूरे झारखंड मे सफल बनायें। कहा कि मजदूर वर्ग के अधिकारों पर किए जा रहे निर्मम हमलों का प्रतिरोध सभी को मिलकर करना होगा। प्रेस वार्ता मे सीटू के महेंद्र तुरी, निर्माण मजदूर यूनियन के शम्भु पासवान, एक्टू के मसरूल होदा भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons