LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

छठ को सार्वजनिक रुप से किए जाने पर लगी रोक के फैसले पर बढ़ते विरोध के बाद सफाई देने सामने आएं गिरिडीह विधायक

प्रेसवार्ता कर कहा आदेश असख्ंयक भावनाओं से उपर नहीं, आदेश के बाद भी सफाई कार्य रहा जारी

छठ घाटों पर स्ट्रीट लाईटों का उद्घाटन तय दिन परः सुदिव्य कुमार सोनू

गिरिडीहः
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को सार्वजनिक रुप से करने पर लगाई पांबदियों को अब तक वापस नहीं लिया गया। जबकि फैसले का विरोध लगातार जारी है। हेंमत सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के साथ श्रद्धालुओं के बीच बढ़ते विरोध के कारण सफाई देने पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को सामने आना पड़ा। लिहाजा, मंगलवार की सुबह में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर विधायक सोनू ने गिरिडीह विस के लाखों व्रतियों को भरोषा दिलाया कि महापर्व हर साल की तरह पंरपरा और मान्यताओं के अनुसार ही होगा। सरकार का आदेश एक तरफ है। लेकिन एक जनप्रतिनिधी होने के नाते उनकी जिम्मेवारी है कि असंख्य श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े इस महापर्व को लेकर किसी को ठेस नहीं पहुंचे। ऐसे में सदियों से छठ महापर्व की पंरपरां चली आ रही है। उसका निर्वहन इस साल भी पूरे विधी-विधान के साथ नदी और जलस्त्रोतों में किया जाएगा। व्रतियों को पहले जिस प्रकार कोई परेशानी नहीं हुआ था। वह इस साल भी नहीं होने दिया जाएगा। बल्कि, निगम के छठ घाटों पर खरना पूजा के दिन स्ट्रीट लाईटों के उद्घाटन की तिथि तय है। और तय तिथि पर ही सारे उद्घाटन किए जाएगें। सदर विधायक ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव का आदेश आने के बाद भी निगम के छठ घाटों पर सफाई कार्य को रुकने नहीं दिया गया। मुख्य सचिव का आदेश एक तरफ था, और भावनाएं एक तरफ। विधायक सोनू ने प्रेसवार्ता के दौरान अपने विस की जिम्मेवारी का हवाला देते हुए कहा कि इसी प्रकार का आदेश बिहार में भी निकला हुआ है। जिसे केन्द्र सरकार ने जारी किया था। केन्द्र सरकार का आदेश का पालन ही सूबे के मुख्य सचिव द्वारा किया जा रहा है। विधायक सोनू ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति होनी चाहिए। लेकिन छठ जैसे महान पर्व पर राजनीति का कोई जगह है। प्रेसवार्ता में झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा भी शामिल हुई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons