LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

बगोदर में आयोजित जनसभा में पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया

  • भीषण गर्मी के बीच जनसभा में दिखी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़
  • तलवार देकर केन्द्रीय मंत्री व पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

गिरिडीह। भाजपा द्वारा देश स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंर्पक अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को जिले के बगोदर में आयोजित जनसभा में पहुंची और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही जनसभा को संबोध्ाित किया। भीषण गर्मी के बावजूद भी जनसभा में कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सभा के दौरान बागोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने जहां तलवार देकर उन्हे सम्मानित किया। वहीं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। सभा में वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में किये गए विकास कार्याे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के लिए समर्पित नेता है। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को न सिर्फ विकास की ओर अग्रसर किया है, बल्कि पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अहवान करते हुए कहा कि वे अभी से चुनाव की तैयारी में जुटे जाए और फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने का काम करें।

जनसभा को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी सहित पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया। कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि को ठीक से खर्च नही कर रही है, जिस कारण राज्य में विकास की गति रुक गयी है। कहा कि हेमंत सरकार अधिकारियों से लेकर खनिजों को लूटने वाले से लेवी वसूलने में लगी हुई है वहीं दुसरी तरफ देश को मजबूत नेत्तृव देने वाले नरेन्द्र मोदी है। जिनके नेत्तृव की तारीफ अब विदेशों में भी हो रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons