LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

भाजपा ने झारखंड के बजट को बताया निराशाजनक बजट

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा गरीब विरोधी है बजट, छोट उद्योगों पर सरकार की कोई ध्यान नहीं

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की मूलभूत समस्या और उसके समाधान का बजट में कोई प्रावधान नहीं है। यह असफलताओं की कुंजी है। गरीब विरोधी, आदिवासी विरोधी, रोजगार नहीं देने वाला बजट है। इसमें बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में कोइ्र उल्लेख नही है। कहा कि छोटे-छोट उद्योगों पर सरकार की कोई दृष्टि नहीं है। केंद्र सरकार की जितनी योजनाएं हैं, मुख्यमंत्री उन्हें अपने राज्य में नाम बदल कर चलाने वाले हैं। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नाम बदलकर उसका क्रेडिट लेना चाहते हैं। ये एक एंटी एग्रीकल्चर बजट है। बजट में सरकार ने गुरुजी के नाम से भोजन वितरण की योजना बनाई है। पिछले साल कोरोना काल में दाल-भात का जो हश्र हुआ था, वही इसका भी होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons