LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

सांसद आवास पर हुई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक

  • संगठन की मजबूति पर दिया गया बल
  • दलित समाज के लिए कई योजनाएं चला रही है मोदी सरकार: विधायक

कोडरमा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोडरमा जिला कार्य समिति की बैठक सांसद आवास (चाराडीह) में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक केदार हाजरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजय भारती और कोडरमा जिला प्रभारी उज्जवल दास भी थे। बैठक की अध्यक्षता बैधनाथ दास व संचालन मुकेश पासवान ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक केदार हाजरा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री दलित समाज के लिए एक से बढकर एक योजना चला रहे हैं जिससे दलित समाज को बहुत लाभ हो रहा है। नितेश चंद्रवंशी ने संगठन की मजबूती पर अपने संबोधन में कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व देती है। आज महामहिम राष्ट्रपति भी भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता थे। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। बैधनाथ दास ने कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस कभी सम्मान नही किया लेकिन जैसे भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी पहला काम बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया।

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम बालक चैधरी, जय प्रकाश राम, दीपक कुमार, विनोद राम, अजय दास, महेंद्र दबाकर, महादेव दास, बाबूलाल राजवंशी, बासुदेव धोबी, कार्तिक दास, मनोज पासवान, विकास चैधरी, रामलखन दास, सूरज कुमार रजक, मनोज पासवान जयनगर, संजय दास, प्रमेश्वर दास, पिन्टू रजक, शंकर दास, सहदेव दास, उपेन्द्र राम, रामचंद्र राम, राजकुमार रजक, जितेंद्र दास, विनोद चैधरी, सूरज कुमार, रवि कुमार, राजेश कुमार, राजेश दास और मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons