LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आदिवासी बहुल गांव झरना में ग्रामीणों संग भाजपा नेता ने की बैठक

  • क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत
  • सरकार की योजनाओं से हुए अवगत

गिरिडीह। डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के आदिवासी बहुल गांव झरना में पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल शुक्रवार को ग्रामीणों के संग बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासियों की आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने पथ, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास एवं पेंशन की सुविधा योग्य लोगों को नहीं मिलने से होने वाले परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपेक्षात्मक रवैया के कारण योजनाओं का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। जबकि हमारा गांव सुदूर क्षेत्र में स्थित होने से हम ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय नहीं जा पाते हैं ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकंे।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पेंशन के नाम पर एक बिचौलियां राशि भी ले लिया, लेकिन पेंशन नहीं मिला। जबकि एक महिला का पेंशन बीते कुछ महीनों से आना बंद हो गया। समस्याओं से अवगत होने के बाद पूर्व जिप सदस्य ने आश्वासन दिया कि उनके स्तर से समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर यथासंभव निदान कराया जाएगा। वहीं उन्होंने सभी से कोरोना की दोनों डोज अवश्य लेने की अपील की।

इस दौरान पूरन बेसरा, अशोक मुर्मू, सुरेश मुर्मू, फुलमुनी देवी, रूपलाल मुर्मू, शांति देवी, बबीता देवी, कटिया मांझी, रोहन मुर्मू, अर्जुन मांझी, चुड़की देवी, सोनामुनी देवी, संतोष आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons