LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपाईयों ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण समारोह का ऑनलाइन टेलीकास्ट

  • टेलीकास्ट से पूर्व भाजपाईयो ंने की महादेव की पूजा
  • असंख्य हिन्दुओं के सपनों व इच्छाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पूर्ण

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण समारोह का ऑनलाइन टेलीकास्ट भाजपाईयों द्वारा वनांचल चौक के समीप स्थित पंच मंदिर परिसर में किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस ऑनलाइन टेलीकास्ट को स्थानीय दर्जनों महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने देखा और काशी विश्वनाथ की भव्यता का दर्शन किया और प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया। इससे पूर्व शिव मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने भाजपा नेता प्रशांत जयसवाल को आदिदेव महादेव की पूजा विधान संपन्न कराया व महाप्रसाद का वितरण किया।

मौके पर भाजपा नेता श्री जायसवाल ने कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि काशी विश्वनाथ जो भोलेनाथ के त्रिशूल में बसता है, उसका भव्य जीर्णाेद्धार कराकर असंख्य हिन्दुओं के सपनों व इच्छाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण किया। कहा कि देश की चहुंमुखी विकास व उन्नति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की सोंच है।

इस दौरान कृष्णकांत शर्मा, निर्मल जायसवाल, आशीष अग्रवाल, बजल हेम्ब्रम, बासुदेव यादव, संजय अग्रवाल, घनश्याम साव, बिरेन्द्र पांडेय, सुरेश साव, सीताराम महतो, अनील हेम्ब्रम, मोहन मंडल, परमेश्वर विश्वकर्मा, रामानन्द शर्मा, जगरनाथ ठाकुर, संजय सिन्हा, बबलू अग्रवाल, कन्हैया विश्वकर्मा, अरविन्द शर्मा, झरीलाल महतो, योगेन्द्र पांडे, शिबू अग्रवाल, बबली महतो, अंजू सिन्हा आदि दर्जनों महिला पुरूष उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons