LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच बांटा कंबल

  • विधायक बाबूलाल मरांडी के द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है कंबल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बुटबरिया, हटिया बाजार और दलपतडीह गांव में मंगलवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधानसभा के विधायक बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा सैकड़ों गरीब व असहाय लोगांे के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर भाजपा के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा 8 दिसंबर से लगातार गांव-गांव में कंबल वितरण किया जा रहा है। कहा कि आज लगभग गरीब लोगों के बीच 500 कंबल का वितरण किया गया है। भाजपा नेता मोहन बरनवाल ने कहा कि वर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गरीब व पिछड़े क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड में असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करा रहे है।

मौके पर भाजपा के नेता सोनू हेमब्रॉम, सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, तिसरी मुखिया किशोरी साव, सुनील साह, रामचंद्र ठाकुर, मदन यादव, मुरली बरनवाल, लक्ष्मण मोदी, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons