द आरवीएस के छात्रों ने मनाया दीपोत्सव
- रंगोली बनाने के साथ ही कलश को आकर्षक रूप से सजाया
- दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का देता है संदेश: प्राचार्या
कोडरमा। द रामेश्वर वैली स्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों ने अपने अपने हुनर को पेश किया। कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन नई-नई चीजों एवं तरीकों से अपने हुनर का प्रयोग करते हुए दीपक तथा कलश को आकर्षक रूप से सजाया व बनाया साथ ही लालटेन की सजावट की। वहीं स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली स्कूल प्रांगण में बनायी गयी। साथ ही स्कूल के लोगांे के साथ बच्चों ने दीया को रंगो से सजाया और सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सांतवी और आंठवीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने कल्पनाओं को रंगोली के माध्यम से विद्यालय प्रांगण में पिरोया गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार एवं विद्यालय की प्राचार्या रश्मि बर्णवाल एवं स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्या ने बच्चों को दीपावली पर्व की बधाई दी और कहा कि दीपावली खुशी व सुख शांति का पर्व है। दीपावली दीप उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। मिट्टी से बने दीप जलाए तथा दीप उत्सव मनाए। वहीं निदेशक प्रवीण कुमार ने सबों को बधाई देते हुए शहर वासियों से अपिल किया कि रौशनी के इस पर्व पर दीया जलाकर घरों को रौशन करें। स्वेदेशी अपनाएं दीया जलाए।