कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के खिलाफ भाजपाईयों ने दिया धरना
- राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले सांसद को सजा की की मांग
गिरिडीह। देश की राष्ट्रपति को सांसद अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपत्नी कहकर अपमानित किये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला एवं नगर कमिटी के द्वारा शहर के जेपी चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।
मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि देश की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर अपमानित करने वाले सांसद अधीर रंजन के विरोध में आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी धरने के माध्यम से विरोध प्रकट कर रही है। कहा की पहली बार एक आदिवासी महिला देश के सबसे ऊंचे पर बैठी और कांग्रेस नेताओ को ये हजम नही हो रहा है। कहा कि राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक बयान दिया जाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपाईयों ने सांसद अधीर रंजन चौधरी को फांसी की सजा या आजीवन कारावश की सजा देने की मांग की। ताकि भविष्य में संवैधानिक पद पर बैठे राष्ट्रपति के खिलाफ में इस तरह का अपमानजनक बयान कोई न दें।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव दुबे संचालन जिला के महामंत्री संदीप डंगैयच के किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, नुनूलाल मरांडी, सुभाष सिन्हा, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेता रंजन सिन्हा, सुनील पासवान, निर्भय सिंह, बिनय सिंह, संगीता सेठ, प्रकाश राम, चुन्नूकांत सिन्हा, अनूप सिंन्हा, सोनू एजाज, दिलीप वर्मा, कामेश्वर पासवान, विवेश जालान, पप्पू सिंह, बाबुल गुप्ता, शशि सिन्हा, रीना शर्मा, रागिनी लहरी, किरण पांडे, सुरेंद्र लाल, मनोज संघई, रामबाबू, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र राम, गोविंद तुरी, अमित पासवान, मोतीलाल उपाध्याय, सिकंदर हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।