LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बनवासी विकास आश्रम ने किया तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिभागियों को बाजार के बारे में दी गई विस्तार से जानकारी

गिरिडीह। सीडब्लूएस द्वारा ग्रामीण उद्यमियों के लिए बाजार की व्यवस्था हेतु शुक्रवार को तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बनवासी विकास आश्रम प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक भुनेश्वर महतो ने प्रतिभागियों को बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वनवासी विकास आश्रम के सुरेश कुमार शक्ति ने उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उत्पादन की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए बाजार की उपलब्धता की चुनोती से डट कर लड़ा जा सकता है। कहा कि कृषि उत्पाद का प्रोसेसिंग कर हम अधिक लाभ कमा सकते हैं।
प्रतिभागियों में मुख्य रूप से नीतू देवी, चिंता देवी, देवंती देवी, बनवासी विकास आश्रम विनय कुमार पाठक, यशोदा देवी, अंजुम आरा, भागीरथी देवी इत्यादि भाग लिया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार पाठक ने किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons