LatestNewsझारखण्डराँची

अभाविप ने किया पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध

मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी का गल घोंट रही है महाराष्ट्र सरकार

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राँची महानगर ने देश के वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रांची जिला संयोजक अनिकेत सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की गिरफ्तारी कर जब मीडिया का न सिर्फ मुंह बंद कराने का काम किया जा रहा है। बल्कि मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट कर मीडिया को दबाने एवं चुप करने की साजिश की जा रही है। कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इस हरकत की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर कड़े शब्दों में निंदा करती है। महाराष्ट्र सरकार में जिस प्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तंभ की आजादी छीनी जा रही है, इससे यह साफ पता चलता है कि महाराष्ट्र के आम जनमानस का क्या हाल होता होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons