LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अभाविप ने मनाई महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजली

  • कहा देश के महान वैज्ञानिक थे सर जेसी बोस, विश्व को दिए कई खोज
  • प्रशासन से की उनकी तिजोरी खुलवाने की मांग

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा बुधवार को महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान झंडा मैदान के पास स्थित सर जगदीश चंद्र बोस में लगी उनकी प्रतिमा व विज्ञान भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की।

मौके पर अभाविप के पूर्व नेता सह सीनेट सदस्य रह चुके रंजीत राय सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि गिरिडीह के लिए सौभाग्य की बात है की इतने बड़े महान वैज्ञानिक जेसी बॉस ने अपने जीवन का अंतिम क्षण गिरिडीह में बिताया और विज्ञान भवन में अंतिम सांसे ली। कहा कि सर जेसी बोस भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की।

कहा कि वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमेरिकन पेटेंट प्राप्त किया। लेकिन गिरिडीह प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैये के कारण आज तक सर जेसी बोस के तिजोरी को नहीं खोला गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से गिरिडीह मांग करती है कि तिजोरी को खुलवाकर सभी के सामने लाया जाये ताकि उनके द्वारा किए गए शोध के बारे में सभी जान सकंे।

मौके पर प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य आशीष सिंह, पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी, संध्या मिश्रा, काजल कुमारी, स्मिरन कुमारी, नीरज चौधरी, गुलशन यादव, प्रकाश प्रजापति, सूरज कुमार, सोनू कुमार, आयुष कुमार, विशाल कुमार, प्रह्लाद पंडा, प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार, डेनियल टुड्डू, मुकेश कुमार, नवीन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons