LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

  • निगम चुनाव को देखते हुए मतदान केन्द्रों में व्याप्त कमियों की बनाई गई सूची

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रविवार को अधिकारियों द्वारा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी आदि शामिल थे। अधिकारियों ने गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल, अब्दुल कयूम विद्यालय, कैंडी फ्लस स्कूल सहित विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केन्दों में जो जो कमियां पाई गई उसे नोट किया गया।

इस संबंध में एसडीएम विषालदीप खलको ने बताया कि झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगर निगम चुनाव को लेकर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। बताया कि हम लोगों द्वारा लोकेशन के आधार पर फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद फीडबैक रिपोर्ट को स्टेट इलेक्शन कमिश्नर को सौंपा जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons