LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

मामूली बात पर तिसरी के डुब्बा गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी

रास्ते से गुजरने के क्रम में एक पक्ष के युवक से बाईक सटा, तो फिर शुरु हो गया हिंसक झड़प

गिरिडीहः
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक बताया जा रहा है। घटना गिरिडीह के तिसरी के लोकाय थाना क्षेत्र के डुब्बा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान ही एक पक्ष के घर में भीषण आग लगा। जिसमें भुक्तभोगी बालेशवर के घर का सारा समान जलने की बात कही जा रही है। फिलहाल स्पस्ट हुआ नहीं है कि बालेशवर के घर में आग किसने लगाया। घटना रविवार की देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मिलने के लोकाय नयन थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जांच की है। लोकाय नयन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन मांगा है। पुलिस के अनुसार डुब्बा गांव में रविवार की देर शाम एक पक्ष के तीन युवक राहुल कुमार, महेश कुमार और रंजीत कुमार एक बाईक से गुजर रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव के जिस पीसीसी रास्ते से तीनों युवक बाईक से गुजर रहे थे। रास्ते से गुजरने के दौरान तीनों युवकों का बाईक दुसरे पक्ष के राजू कुमार से सट गया। इसी बात को लेकर पहले इन चारों युवकों में विवाद शुरु हुआ। इस दौरान विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद दोनों और से लाठी-डंडे चलने शुरु हो गए। जिसमें 32 वर्षीय दिनेश कुमार, 50 वर्षीय बालेशवर कुमार, कमलेश कुमार, काजल कुमारी, सावित्री देवी, बजरंगी कुमार, राजू कुमार, लाली देवी को गंभीर चोट लगी। इधर घटना के दुसरे दिन सोमवार को लोकाय नयन थाना में आवेदन देकर दोनों पक्ष के लोगों ने अलग-अलग आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। जबकि घायलों का इलाज तिसरी स्वास्थ केन्द्र में किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons