LatestNewsझारखण्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव को ले रांची पैदल निकले सहायक पुलिस जवान

गिरिडीह एसपी के समझाने पर वापस लौटे जवान

गिरिडीह
सहायक पुलिस पद पर कार्यरत गिरिडीह के 85 सहायक पुलिस जवान शुक्रवार को गिरिडीह से पैदल रांची जाने के लिए निकले। सहायक पुलिस के जवान रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सुबह ही न्यू पुलिस लाइन से निकले थे। रांची जाने वाले जवानों में कई महिला पुलिस कर्मी भी थी, जो अपने बच्चे के साथ वर्दी में ही निकली थी। सारे जवान अभी पुलिस लाइन से निकल कर गिरिडीह- डुमरी रोड के बदडीह के जोड़ापहाड़ी के समीप ही पहुंचे थे कि मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर भी सहायक जवानों को रोकने के लिए पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर ने जवानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, सहायक जवान मानने को तैयार नही थे। थाना प्रभारी की मौजूदगी में ही सारे सहायक पुलिस जवान जोड़ापहाड़ी के समीप रोड के किनारे बैठ गए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच जानकारी मिलने पर अमित रेणु और डीएसपी बिनोद रवानी भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सहायक जवानों को समझाया। एसपी के समझाने के बाद सभी जवान माननें को तैयार हुए। इस दौरान एसपी के निर्देश पर बस मंगवा कर सहायक जवानों को वापस पुलिस लाइन भिजवाया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons