LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कृषि बिल और नई शिक्षा नीति केन्द्र सरकार की क्रांतिकारी कदम: अन्नपूर्णा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जमुआ पहुंची कोडरमा सांसद अन्नपूर्ण देवी

जमुआ(गिरिडीह)। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रविवार को जमुआ पहुंची कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नई कृषि नीति और शिक्षा नीति प्रधान मंत्री के दूरदर्शी सोंच का नतीजा है। विरोधी देश के किसानों और छात्रों को बरगलाने का काम कर रहा है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है। इतना ही नहीं देश तेजी से सभी मोर्चों पर आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पुर्व अन्नपूर्णा देवी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न चैक, चैराहों पर अभिनंदन किया गया। जमुआ चैक में जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन स्थानीय मुखिया महेंद्र कुमार ने किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनविरोधी कार्य कर रही है हेमंत सरकार: केदार

मौके पर उपस्थित जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान हेमन्त सरकार बंद कर जनविरोधी कार्य कर रही हैं। झारखण्डधाम प्रवेश द्वार पर झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पोबी मोड़ में हीरोडीह मंडल उपाध्यक्ष केदार प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सांसद का अभिनंदन किया गया। इस दौरान साहेब महतो, जमुआ प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव, देवरी प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि दारा हजरा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, सरिया अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुल गुप्ता, बैजनाथ यादव, परमेश्वर यादव, संजीत कुमार, मारुति नंदन पाण्डेय, रविन्द्र, रनबहादुर पासवान, मनोज हजरा, सूचित सिंह, सदानंद साव, बालगोविंद यादव, अनंत साव, सत्यदेव यादव, शंकर साव, जयलाल यादव, सुखदेव स्वर्णकार, अशोक पासवान, लखन साव, रामनारायण राणा, मुकेश राम, मुन्ना राय, महानन्द यादव, मनोज सिंह, अर्जुन मंडल, दिनेश यादव, मुकेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons