LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद गिरिडीह पहुंची कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी

भाजपाईयों ने पूरे उत्साह के साथ किया स्वागत
कृषि बिल का कानून बनना किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला: अन्नपूर्णा

गिरिडीह। कोडरमा सांसद सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी रविवार को गिरिडीह पहुंची। जहां पचंबा के हरिचक स्थित पार्टी कार्यालय में फाॅयरब्रांड नेत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत दो दिवासीय राजकीय शोक के बीच पूरे गर्मजोशी के साथ किया गया। य गर्मजोशी के बीच हुए स्वागत से उत्साहित सांसद सह उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान संसद के मानसून सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कई दशकों बाद संसद के सत्र का इस्तेमाल देश के किसानों के हित में किया गया। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने कृषि बिल पास कराकर किसानों को सौगात दिया। क्योंकि पहले देश के मंडियो में किसानों के फसल की कीमत बिचैलिए खा जाते थे। लेकिन कृषि से जुड़े तीनों बिल के पास होने और कानून बनने के बाद किसानों को अपना फसल कहीं भी बेंचने की आजादी होगी। कहीं कोई बाध्यता नहीं है कि किसान एक राज्य से दुसरे राज्य में अपने फसलों को नहीं बेंच सकते।

नए कानून को लेकर हो रहे विवाद के सवाल पर सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि पहले मंडी व्यवस्था लागू थी। जिसमें कांग्रेस की भूमिका प्रत्यक्ष तौर पर बिचैलियों वाला रहा। अब तीनों बिल के कारण किसान मंडी से बाहर अनाजों को बेच सकते है। फिर मंडी में आढ़तियों के पास जाने की क्या जरुरत है। लिहाजा, इसका विरोध किसान नहीं कर रहे है। बल्कि, सिर्फ कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। जो अब भी किसानों को इस मुद्दे पर गुमराह करने के प्रयास में है। किसानों को औने-पौने दाम में फसल बेंचने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

हाथरस सहित अन्य घटनाओं पर योगी सरकार सख्त

बातचीत के क्रम में यूपी के हाथरस और आजमगढ़ समेत कई जिलों में लगातार बढ़ते गैंगरैप की घटना पर सांसद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर हर घटना खेदपूर्ण है। लेकिन इन घटनाओं पर योगी सरकार भी सख्ती किए हुए है। योगी सरकार के कार्रवाई की तारीफ करते हुए सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लापरवाही पाएं जाने पर हाथरस के एसपी को संस्पैड किया गया। सांसद ने पत्रकारों के सवाल पर कांग्रेस की राजनीति पर भड़कते हुए कहा कि संवेदना जताने का कांग्रेस के इस तरीके से पीड़ित परिवार के संवेदना पर सवाल उठ रहे है। इसे पीड़ित परिवार को ओर तकलीफ हुआ होगा। राजनीति से हटकर कांग्रेस को संवेदना जतानी चाहिए। हालांकि सांसद ने रैप की घटनाओं पर समाज को अब जागरुक होने की बात करते हुए कहा कि बेटी और बहन चाहे जिनकी हो, वो जन्म देने वाली होती है।

हेंमत सरकार पर सिर्फ विरोध की राजनीति करने का लगाई आरोप

विधी-व्यवस्था के मुद्दे पर अन्नपूर्णा देवी ने हेंमत सरकार के कार्यकाल की खिंचाई करते हुए कहा कि लूट-हत्या और अपहरण की घटना ने हेंमत सरकार के कार्यकाल का पोल खोल दिया है। अब भी हेंमत सरकार चुप ही रहेगें और सिर्फ भाजपा का विरोध करते रहेगें, तो बेहतर शासन कब देगें। लिहाजा, हेंमत सरकार के पास विजन नहीं है तो फिर शासन का क्या मतलब। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के लगाएं आरोपों पर सांसद ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने पहले ही संसद में घोषणा कर चुकी है कि हर राज्य को उसका अधिकार मिलेगा। जीएसटी कलेक्शन के अलावे अन्य स्त्रोतों से हर राज्य सरकार को अधिकार दिया जाएगा। लेकिन हेंमत सरकार सिर्फ विरोध की राजनीति करना जानती है। प्रेसवार्ता में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संजीत सिंह पप्पु समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons