LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद घर में मिला पति का फंदे से झूलता शव

  • भाभी ने देवरानी पर लगाया देवर की हत्या का आरोप, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के खटपोंक पंचायत के कर्णपूरा गांव में पति पत्नी की विवाद के बाद घर के कमरा में पति उमेश यादव 32 वर्ष की मौत संदेहास्पद स्थिति में गुरुवार की सुबह को हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल से एएसआई सुधाकर मिंज पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के भाभी सविता देवी और स्वजन हत्या का आरोप पत्नी पर लगा रहे है। इस घटना को प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया की मृतक उमेश यादव तीन भाई है सभी अलग अलग अपने परिवार के साथ रहते है। बुधवार रात भर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह भी पति पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है। झगड़ा के बाद पत्नी घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ घर से निकल गई। इसके बाद आस-पास के लोगो ने देखा की उमेश यादव खाट के ऊपर एक लकड़ी में साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब घटना की सूचना मृतक के भाभी सविता देवी और उनके परिजनों को दी तब घर के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक के गले, छाती और पेट के पास कटे और नोचने का निशान पाया गया।

मौके पर मृतक के भाभी सविता देवी ने बताई की चार दिन पूर्व देवर मृतक उमेश यादव ससुराल बिहार के चकाई गया था। होली पर्व के कारण सास ने बेटा और बहू को बुलाने पर बुधवार को घर आया। इसके बाद मोबाइल लेने और प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान उसने देवरानी पर ही देवर उमेश यादव की हत्या कर साड़ी से फंदे पर झुलाने की बात कही। इधर मृतक के पत्नी अनिता देवी का कहना है कि रात भर झगड़ा होने के कारण वह सुबह पति के खिलाफ शिकायत करने थाना जा रही थी। तभी चौक पहुंचने पर पति की मौत की सूचना मिलने पर वापस घर लौटी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons