LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

सेवा सप्ताह पखवारा को लेकर गिरिडीह भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे प्रर्देश संगठन मंत्री और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा

गिरिडीहः
17 सितबंर से शुरु होने वाले भाजपा के सेवा सप्ताह पखवारा का प्रशिक्षण देने सोमवार को कई प्रर्देश स्तरीय नेता गिरिडीह पहुंचे। जहां भाजपा के गिरिडीह कमेटी की और से शहर के विवाह भवन में मंडल अध्यक्ष, जिला कमेटी के नेताओं के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रर्देश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रर्देश प्रवक्ता सरोज सिंह, गिरिडीह प्रभारी अमित तिवारी, अध्यक्ष महादेव दुबे, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने दीप जलाकर और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया। मौके पर जिला कमेटी की और प्रर्देश नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
मौके पर मंडल अध्यक्षांे और जिला कमेटी के नेताओं के बीच संबोधित करते हुए प्रर्देश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आने वाले 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। और इसी दिन से भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा सप्ताह पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। जो 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगर। प्रर्देश संगठन मंत्री ने मौके पर कहा कि इस बार पार्टी ने कई महत्पूर्ण फैसले किए है। जिसमें मोदी के जन्मदिन पर हर वर्ग की सेवा करने के साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना भी मकसद रहेगा।

केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी पहले संगठन को मजबूत करने का सुझाव देते रहे है। एक-एक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि आने वाले दिनों में सेवा सप्ताह पखवारा कार्यक्रम का फायदा एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना है। क्योंकि देश के लिए चिंता करने वाले पीएम मोदी के नेत्तृव को अब जनता लोहा मानती है। और आने वाले दिनों में यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी होगी कि वो पीएम का जन्मदिन सिर्फ जन्मदिन तक सीमित नहीं रह कर भाजपा के सेवा सप्ताह का फायदा लोगों तक पहुंचे।


इधर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, विनीता कुमारी, रागिनी लहरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जाकिर हुसैन, श्याम प्रसाद गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के डा. राजेश पोद्दार, रंजीत बरनवाल, नवनीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons