LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

हाथरस की घटना के विरोध में आजसू छात्र संघ ने भी निकाला कैंडिल मार्च

दो मीनट का मौन धारण कर दी श्रद्वांजली

गिरिडीह। गुरुवार की देर शाम बारिश में आजसू छात्र संघ ने भी हाथरस की घटना के विरोध में शहर में कैंडिल मार्च निकाल कर पीड़िता मनीषा कुमारी को श्रद्धाजंलि दिया। हाथरस के साथ बलरामपुर, आजमगढ़ और राजस्थान में हुए रैप की घटनाओं के विरोध में आजसू छात्र संघ ने कैंडिल मार्च निकाला। छात्र संघ के कार्यकर्ताओं में भी घटना को लेकर आक्रोश दिखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र संघ के कार्यकर्ताओं का जुटान शहर के झंडा मैदान में हुआ। जहां से काफी संख्या में कार्यकर्ता वहां से कैंडिल लिए निकले और टावर चाौक पहुंचे। जहां मनीषा की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कैंडिल मार्च में संगठन के प्रर्देश सचिव विनोद रजक, वरीय उपाध्यक्ष तनवीर हसन, अमित यादव, अरविंद यादव, दीपक रजक, विशाल वर्मा, दीपक पांडेय, श्मशेर आलम, जैकी दास, पंकज यादव, धीरज यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons