हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस स्वास्थ प्रकोष्ठ ने निकाला कैंडिल मार्च
राज्यपाल के नाम पर डीसी को सोपा ज्ञापन
गिरिडीह। हाथरस और बलरामपुर में गैंगरैप के बाद हुए हत्या के विरोध में गुरुवार को गिरिडीह की राजनीति भी गर्म रही। पहले झामुमो ने शहर में जुलूस निकाल कर योगी सरकार का पुतला दहन किया। उसके बाद शाम ढलते ही जिला कांग्रेस के स्वास्थ प्रकोष्ठ ने शहर में कैंडिल मार्च निकाल कर मृतिका मनीषा कुमारी को श्रद्धाजंलि दी। हाथों में कैंडिल लिए पार्टी के कई कार्यकर्ता शहर भ्रमण करते हुए टाॅवर चाौक पहुंचे। चाौक में ही स्वास्थ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हाथों में कैंडिल लिए मनीषा कुमारी के साथ हुए घटना पर आक्रोश जताया।
कैंडिल मार्च में स्वास्थ प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रर्देश उपाध्यक्ष डा. समीर राज चाौधरी के अलावे वरीय कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटु, ओबीसी सेल के अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी मो. इमरान असंारी, इश्तियाक अहमद, अमित सिन्हा समेत कई मौजूद थे। चाौक पर कैंडिल मार्च के बाद घटना के विरोध में राज्यपाल के नाम स्वास्थ प्रकोष्ठ के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।