सम्मानित किये गये लक्ष्य पूरा करने वाले सहारा इंडिया के अभिकर्ता हरि साव
- रीजनल मैनेजर व रिजनल एडवाइजर ने शाॅल देकर किया सम्मानित
- 44 वर्षो से पुरे देश में सेवा देने का काम कर रही है सहारा इंडिया: रीजनल मैनेजर
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सहारा इंडिया के कार्यकर्ता हरि साव के आवास में रीजनल मैनेजर अशोक कुमार, रिजनल एडवाइजर राजेन्द्र वर्मा, सेक्टर मनेजर अजय कुमार पहुंचे और उनकी धर्म पत्नी व पिता जी को माला व शाॅल देकर सम्मानित किया। मौके पर रीजनल मैनेजर अशोक कुमार ने कहा सहारा कम्पनी द्वारा फरवरी माह में 44 हजार आईसी का लक्ष्य दिया गया था। जिसे सहारा इंडिया परिवार से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता हरि साव ने पूरा कर दिखाया। कहा कि सहारा इंडिया एक बहुत बड़ा संस्थान है जो 44 वर्षो से पुरे देश में सेवा देने का काम कर रही है।
मौके पर सहारा इंडिया का फ्रैंचायजी मैनेजर सिकंदर कुमार सिन्हा, अभिकर्ता हरि साव, अर्जुन ठाकुर, शंकर दास, बैकूण्ड अग्रवाल, फाल्गुनी यादव, नीरज कुमार, पुरनचंद्र गुप्ता सहित सहारा इंडिया के कई कार्यकर्ता मौजुद थे।
Please follow and like us: