स्वर्ण मोर्चा का होली मिलन समारोह कल
गिरिडीह। स्वर्ण मोर्चा का होली मिलन समारोह बुधवार को जमुआ स्थित इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय के निकट आयोजित होगा। इस बाबत मोर्चा के अध्यक्ष सुनील राय, प्रखंड सचिव पवन सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष कुणाल सिन्हा, जिला सचिव विकास मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वर्ण समाज को एक मंच पर लाने की दिशा में मोर्चा सार्थक पहल में जुटा हुआ है। समाज को एक मजबूत मंच देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में होली के मौके पर मोर्चा ने जमुआ में होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहा है। समारोह के सफल आयोजन के लिए मोर्चा के सुरंजन कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राय, विनय राय, नितेश सिन्हा, अजित कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई अन्य जुटे हुए हैं।
Please follow and like us: