LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

बलात्कार करने का आरोप लगाकर गिरिडीह में भाजपाईयों ने किया सीएम हेंमत का पुतला दहन

गिरिडीहः
भाजपा नेताओं निशिकांत दुबे और बाबूलाल मंराडी द्वारा मुंबई की माॅडल के साथ युवा मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद रविवार को भाजपा के गिरिडीह कमेटी ने सीएम का पुतला दहन किया। पार्टी अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में कार्यकर्ता हेंमत सोरेन का पुतला लिए शहर के झंडा मैदान से निकले। और शहर भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हाथों में पार्टी का बैनर और पुतला लेकर कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हेंमत सोरेन को दुष्कर्म सीएम बताया। और पद से इस्तीफा देने का मांग किया। अध्यक्ष महादेव दुबे ने मौके पर कहा कि यह घटना ही बेहद शर्मसार है। राज्य में बलात्कार की घटना के साथ महिला अपराध बढ़ता जा रहा है। तो दुसरी तरफ खुद सीएम हेंमत सोरेन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। स्पस्ट है कि सीएम खुद जब किसी औरत के इज्जत को तार-तार करते है तो राज्य में बहन-बेटियों की आबरु की रक्षा कैसे होगी। सीएम हेंमत सोरेन पर लगे कथित आरोप पर भाजपाईयों का आक्रोश भी दिखा। और टावर चाौक पर ही कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर हेंमत सोरेन से इस्तीफे का मांग किया। पुतला दहन के दौरान पार्टी नेता संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, रंजन सिन्हा, संजू देवी, बबीता जायसवाल, संगीता सेठ, प्रदीप साहु, दीपक स्वर्णकार, नवनीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, रागिनी लहरी, रजनी कौर, मोती लाल उपाध्याय, परमेशवर यादव, नुनूलाल मंराडी, अजय रंजन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons