पीरटांड़ में कई झामुमो समर्थको ने थामा भाजपा का दामन
- पार्टी नेता सुरेश साहू ने अंगवस्त्र पहना कर भाजपा की ग्रहण कराई सदस्यता
गिरिडीह। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीरटांड़ के चम्पा नगर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान झामुमो छोड़कर करीब सौ से अधिक समर्थको ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने झामुमो छोउ़कर आए जटाधारी मुर्मु, संजय मुर्मु, पप्पू मुर्मु, पप्पू सोरेन, बिनोद मुर्मु, सुनील हेंब्रम, राकेश टुडू, सकरा टुडू, रूपलाल सोरेन, कर्मचंद सोरेन, सुनील किश्कू, नरेश मरांडी, संतोष मरांडी, इंदरजीत मरांडी समेत कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

मौके पर भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित को लेकर लगातार कार्य कर रही है। कहा कि झामुमो से अब पीरटांड़ के स्थानीय समर्थको का मोहभंग हो चुका हैं और वे अब भाजपा में शामिल हो रहे है। इस क्रम में भाजपा नेता ने सदर विधायक पर भी जमकर प्रहार करते हुए कहा कि अब गरीबों की जमीनों को लूटा जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम, अरविंद बरनवाल, अमर सिन्हा, नागेश्वर दास, बिशु मरांडी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे।