एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में डुमरी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
गिरिडीह
भाजपा के द्वारा ससारखो मंडल में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में आयोजित बूथ सह कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी हैए पूरे राज्य में लूट मचा रखी है। कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों में सड़कों का जाल बिछाया है साथ ही हर घर में बिजली देने की काम की हैएकोरोनाकाल के महामारी में कई उद्योग धंधे बंद हो गए लेकिन नरेंद्र मोदी गरीबों को पेट भरने के लिए अनाज की व्यवस्था करवाई जो आज भी मिल रही हैं लेकिन झारखंड की सरकार इसे गरीबों तक सही से पहुंचाने में विफल हो रही है। कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने तीनण्तीन मेडिकल कॉलेज को बनवायी। आज झारखंड में जो कुछ भी विकास हुआ है वह भाजपा शासनकाल का विकास है। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गयी है साथ ही सरकार अधिकारियों के माध्यम से वसूली में व्यस्त है।इस दौरान एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मथुरा सोरेन के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, लक्ष्मण सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रकाश सेठ, अमित तिवारी, प्रशांत जायसवाल, यदुनंदन पाठक, प्रदीप साहू, कामाख्या गिरी, बबीता जायसवाल, सुरेश साव समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




