LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

रामगढ़ उपचुनाव सहित तीन राज्यों में भाजपा और एनडीए को मिली जीत को लेकर मनाया जश्न

  • निकाला विजय जुलूस, मिठाई खिलाकर दी एक दूसरे को बधाई
  • भाजपा, आजसू व रालोजपा नेताओं ने कहा रामगढ़ जीत के बाद हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरु

गिरिडीह। गुरुवार का दिन भाजपा और एनडीए के खुशी मनाने वाला दिन रहा। तीन राज्यों समेत रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली बंपर जीत ने भाजपाईयों में एक नये उत्साह का संचार कर दिया है। गुरुवार को भाजपा, आजसू और लोजपा ने शहर में विजय जुलूस निकाला। झंडा मेदान से निकले जुलूस में शामिल भाजपाई व आजसू के नेता व कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर टावर चौक पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मौके पर भाजपा व आजसू के नेताओं ने कहा कि रामगढ़ की जीत के बाद हेमंत सरकार के जाने की उल्टी गिनती भी शुरु हो चुकी है। क्योंकि झूठ की बुनियाद पर यह सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। देश की जनता सिर्फ मोदी के बातों पर यकीन करती है और जनकल्याण की योजनाओं से जुड़ कर जनता अब मोदी सरकार पर भरोषा कर रही है। कहा कि रामगढ़ की जीत सिर्फ एक ट्रेलर है। फिल्म 2024 में देखने को मिलेगी।

विजय जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री प्रो विनीता कुमारी, विनय सिंह, रंजन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, सुभाष चन्द्र सिन्हा, सुरेश मंडल, महेश राम, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, आजसू के जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि गुड्डु यादव, आजसू महिला मोर्चा की नेत्री प्रियंका शर्मा समेत भाजपा और आजसू के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons