राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गावां में छात्राओं ने निकाली रैली
- लोगों को बेटी पढ़ाओं बेटी बाचाओं को लेकर किया जागरूक
गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित गावां कन्या उच्च विद्यालय से छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक मोड़ होते हुए प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंची जहां से वापस विद्यालय आकर रैली समाप्त हो गई। इस दौरान रैली में मौजूद छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे भी लगाए गए। इसके साथ ही लोगों से भ्रूण हत्या रोकने की भी अपील की गई।
मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम प्रमोद बरनवाल ने कहा कि कई जगहों पर अल्ट्रासाउंड करवा कर लिंग परीक्षण किया जाता है और लड़की रहने पर भ्रूण को खत्म कर दिया जाता है। इसे रोकने के लिए कानून भी बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चियों द्वारा रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिससे भविष्य में भ्रूण हत्या जैसी कुकृत्य किन्ही के द्वारा नही किया जाए। कहा कि किन्ही के द्वारा अगर लिंग परीक्षण या भ्रूण हत्या की जाती है तो इसकी शिकायत करें।