डुमरी में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाईड नोट भी कमरे में छोड़ा
गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना के जामताड़ा में शुक्रवार को 24 वर्षीय युवती नीतू कुमारी ने फांसी लगाकर सुसाईड कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिला। जब युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो परिजनों ने किसी प्रकार दरवाजे को तोड़ा। तो देखा कि नीतू कुमारी का शव फंदे से झूल रहा है। इस दौरान मृतिका के पिता मनोज अग्रवाल ने घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दिया। जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। जिस प्रकार युवती का शव उसके कमरे में बंद पाया। उसे पुलिस भी मान रही है कि युवती नीतू ने देर रात ही घटना को अंजाम दी। घर में उसकी बहन भी मौजूद थी। जबकि मृतिका के दोनों भाई अपने पिता मनोज अग्रवाल और मामा के साथ उसके होने वाले ससुराल बोकारो गए हुए थे। जानकारी के अनुसार शादी को लेकर हुए विवाद को निपटाने चारों बोकारो लड़का पक्ष के घर गए हुए थे। इसी बीच मृतिका ने सुसाईड कर ली। वैसे मृतिका के कमरे से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें 24 वर्षीय नीतू ने लिखा है कि खुद के अकेलेपन के कारण वह आत्महत्या कर रही है। उसके आत्महत्या करने का कोई दोषी और जिम्मेवार नहीं है। जानकारी के अनुसार युवती नीतू की शादी आने वाले छह जूलाई को थी। बताते चले कि डुमरी में युवती द्वारा सुसाईड का यह दुसरा मामला है। इसे पहले भी एक बैंक की महिला कर्मी ने फांसी लगाकर ही सप्ताह दिनों पहले सुसाईड की थी।