LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

नया गाईड लाईन जारी होने के बाद विधायक के साथ गिरिडीह के छठ घाटों का अधिकारियों ने लिया जायजा

निगम के छठ घाटों पर चल रहे सफाई और लाईटिंग के कार्य से संतुष्ट दिखे विधायक समेत अधिकारी

गिरिडीहः
हेंमत सरकार ने महापर्व छठ पूजा को लेकर जब नया गाईड लाईन जारी किया। तो स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बुधवार को गिरिडीह नगर निगम के करीब दर्जन भर छठ घाटों के सफाई कार्य और लाईटिंग की व्यवस्था देखने निकले। दरअसल, पहले गाईड लाईन को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रशासन भी असंमजस रहा। लिहाजा, प्रशासन नगर निगम के छठ घाटों पर चल रहे तैयारियों को लेकर चुप था। लेकिन मंगलवार जब महापर्व छठ को सार्वजनिक रुप से नदी और अन्य जलस्त्रोतों में करने की स्वीकृति दिया। इसके बाद प्रशासन भी कमर कस लिया। और बुधवार को इसी क्रम में डीसी राहुल सिन्हा और एसपी अमित रेणु के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, खनन पदाधिकारी सतीश नायक के अलावे डीटीओ रोहित सिन्हा निगम के छठ घाटों का जायजा लेने निकले। इस दौरान विधायक के साथ अधिकारियों की टीम सबसे पहले निगम के प्रमुख छठ घाट पहुंची। जहां निगम द्वारा सफाई कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा था। मजदूरों के साथ जेसीबी मशीन द्वारा सफाई कार्य चल रहा था। इसके बाद सभी चिरैयाघाट स्थित शिवशक्ति छठ घाट पहुंचे। जहां चंद मजदूरों के साथ सफाई कार्य किया जा रहा था। इस दौरान डीसी ने शिवशक्ति घाट पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।


वहीं विधायक सोनू ने डीसी को जानकारी दिया कि विधायक फंड से पहला कार्य तमाम छठ घाटों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का किया जा रहा है। गुरुवार को उद्घाटन की जानकारी भी विधायक सोनू द्वारा दिया गया। इस बीच सभी दीनदयाल छठ घाट के बाद शास्त्री नगर छठ घाट पहुंचे। जहां सफाई के साथ लाईटिंग का कार्य भी चल रहा था। जबकि विधायक सोनू और सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित पचंबा बुढ़वा अहार तालाब समेत कई छठ घाटों में सफाई और अन्य कार्यो को देख संतुष्ट दिखें। हालांकि जहां मजदूरों की संख्या में कमी दिखा। उन घाटों पर विधायक ने उप नगर आयुक्त को अतिरिक्त मजदूर लगाकर सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons