सर्पदंश से महिला हुई गंभीर, परिजन कराते रहे झाड़फूंक
गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव हरदिया में शुक्रवार की देर शाम जहरीले सांप ने एक महिला को काट लिया। जिसके बाद पहले झाड़फूंक की गई और बाद में स्थिति बिगड़ने पर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।
झाड़फूंक से स्थिति हुई बदतर
घटना के संबध में बताया गया कि हरदिया निवासी नरेश राय की पत्नी उर्मिला देवी (25) शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर गोबर उठा रही थी। तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। महिला की स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे सबसे पहले झांड फूंक कराने ले गए। झाड़फूंक से उसकी स्तिथि और भी गंभीर हो गई। रात भर झाड़ फूंक कराने के बावजूद स्थिति में जब सुधार नहीं हुआ तो उसे 108 की माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
Please follow and like us: