LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अधिवक्ता संध चुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत पिटारे में हुई बंद

  • सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ मतदान, देर शाम तक आयेगा चुनावी परिणाम
  • 752 वोटरों में 680 ने किया मतदान

गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही गिरिडीह कोर्ट में बढ़ी सरगर्मी शुक्रवार को समाप्त हो गई। जी हां शुक्रवार को चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के किस्मत को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान पेटी में बंद कर दिया गया। हालांकि शाम करीब 6 से 7 बजे तक सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला मतगणना प्रक्रिया के बाद सामने आ जायेगा। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ भवन में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार राय, शम्भू नाथ सहाय व अर्जून महतो के अलावे कपिलदेव राय, कुन्दन सिंह, रियाज अहमद, श्यामदेव राय सहित अन्य सहायक चुनाव पदाधिकारी की उपस्थिति में सुबह 7.30 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जो दोपहर के दो बजे तक संपन्न हो गई। इस दौरान 752 मतदाताओं में 680 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

16 पद के लिए कुल 55 प्रत्याशियों ने भरा था पर्चा

गिरिडीह अधिवक्ता संध के चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस क्रम मंे अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर चार, महासचिव पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव लाईब्रेरी पद के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रशासक पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशियों के अलावे 9 एग्जीक्यूटिव सदस्य के लिए कुल 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान मंे खड़े थे।

मतदान के लिए की गई थी व्यापक व्यवस्था

चुनाव को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव कमिटी की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। चुनाव स्थल पर मतदाताओं के पहचान पत्र मिलान के लिए व प्रत्याशियों के बैलेट पेपर के लिए दो बूथ बनाये गये थे। वही दोनों बूथ के समकक्ष लाईन से 12-12 काउंटर बनाये गये थे। जहां मतदाता बैठकर आराम से बैलेट पेपर भर रहे थे।

वहीं बैलेट पेप जमा करने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव लाईब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रशासक, कोषाध्यक्ष, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए बाॅक्स बनाये गये थे। जबकि 9 एग्जीक्यूटिव सदस्य के लिए एक बाॅक्स बनाये गये थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons