LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह सैलून संचालक संघ की हुई बैठक

  • कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की माँग को लेकर अभियान चलाने का निर्णय
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक का हो सौन्दर्यीकरण: अर्जुन शर्मा

गिरिडीह। राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह सैलून संचालक संघ की एक बैठक मंगलवार को कृष्णानगर में जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नाई ट्रेड यूनियन गिरिडीह का रजिस्ट्रेशन कराने और पूरे जिले में नाई का काम करने वाले लोगों को यूनियन से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि हमारा समाज अत्यन्त पिछडा हुआ है और समाज को आगे बढ़ाने के लिए किसी सरकार ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंनेे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि झारखंड में शीघ्र केश कला बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने उपायुक्त से जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पपरवाटाँड का सौन्दर्यीकरण कराने की मांग की। श्री शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए गाँव-गाँव में अभियान चलाया जायेगा।

बैठक में गणेश ठाकुर, गंगाधर ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, बसंत ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुदामा ठाकुर, गोपाल ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, नुनुलाल ठाकुर, पंकज ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons