LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गावां में मनाई गई तिलका मांझी की 273वीं जयंती

  • अतिथियों ने शहीद तिलका मांझी के जीवनी पर डाला प्रकाश

गिरिडीह। गावां प्रखंड के जमडार पंचायत स्थित कारीपहरी में बाबा तिलका मांझी की 273वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। सबसे पहले बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। इस सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि संतोष मरांडी और मुकेश मरांडी ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भारत के स्वाधीनता के इतिहास में बाबा तिलका मांझी को स्थान नहीं मिलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज देश की हालत विषम परिस्थितियों से गुजर रही है। किसानों के हालात सुधारने के नाम पर किसान विरोधी कानून जबरन थोपने का प्रयास हो रहा है। हमारे देश के प्राकृतिक संसाधन को अंग्रेज रूपी कॉरपोरेट घरानों से बचाने के लिए सचेत रहने की जरूरत है।

संतोष मरांडी ने कहा कि झारखंड बनने के बाद भी जल जंगल जमीन की लूट जारी है। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी का जन्म 1750 ई. में तिलापुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1783 में अंग्रेज शासन के खिलाफ विद्रोह प्रारंभ किया। बाबा तिलका मांझी ने अंग्रेज अधिकारी क्लीवलैंड को तीर की नोक से मारा। 1784 में उनको गिरफ्तार करके दोनों हाथों को बांधकर घोड़ा द्वारा घसीट-घसीट कर यातनाएं दी गई। अंत में 1785 ईस्वी में भागलपुर में उन्हें फांसी दे दिया गया था। मौके पर मंजू मरांडी, सुरेश मुर्मू, अनिल यादव, पंचम यादव व बाबूलाल हांसदा समेत कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons