LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

सीएम स्वच्छ विद्यालय और संवर्धन ज्ञानसेतु के लिए गिरिडीह के 26 विद्यालय को गांडेय विधायक ने किया सम्मानित

सरिया हाई स्कूल के सांईस के स्टेट टाॅपर अमित की मां को सीएम हेंमत ने तीन लाख की राशि देकर किया सम्मानित

विद्यालय के स्वच्छ रहने से छात्रों का होगा मानसिक विकासः सरफरार अहमद

गिरिडीहः
गिरिडीह के सरिया हाई स्कूल में विज्ञान संकाय में स्टेट टाॅपर छात्र अमित कुमार की मां को गुरुवार को जहां सीएम हेंमत सोरेन ने तीन लाख की नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं समाहरणालय सभा कक्ष में ही डीसी राहुल सिन्हा और गांडेय विधायक डा. सरफराज अहमद ने संयुक्त रुप से जिले के चयनित पांच स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया। वहीं विद्यालय संवर्धन कार्यक्रम ज्ञान सेतु के लिए ही 21 विद्यालयों को सम्मानित किया गया। सभा कक्ष में हुए कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार के साथ परियोजना पदाधिकारी अभिनव कुमार भी मौजूद थे। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित स्कूलों की छात्राओं को डीसी और गांडेय विधायक ने सम्मानित करते हुए छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने मौके पर कहा कि स्वच्छ माहौल में शिक्षा हासिल करने से छात्रों का मानसिक विकास होना तय है। राज्य सरकार एक बेहतर प्रयास किया है। छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए।

इधर शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय कैटेगेरी के लिए जिन पांच स्कूलों को सम्मानित किया गया। उनमें धनवार के प्राथमिक विद्यालय बाघमारी, डुमरी का राजकीय मध्य विद्यालय, धनवार का राजकीय मध्य विद्यालय डोंरडा, बगोदर का राजकीय मध्य विद्यालय दोदलो और धनवार का वीरेन्द्र आर्यन उत्क्रमित विद्यालय डोंरडा शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संवर्धन कार्यक्रम ज्ञानसेतु के लिए चयनित चयनित जिन 21 विद्यालय के हेडमास्टरों को सम्मानित किया गया। उनमें सदर प्रखंड के शारदा मध्य विद्यालय, नेताजी सुभाष मध्य विद्यालय, मकतपुर स्थित रानी लक्ष्मी बाई कन्या मध्य विद्यालय, महेशलुंडी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इस्लामियां उर्दु मध्य विद्यालय, जोगीटांड मध्य विद्यालय, मटरुखा मध्य विद्यालय, सिकादारडीह उर्दु उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माॅडल विद्यालय पीरटांड, बिरनी का जीतकुंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अलावे कई स्कूल शामिल थे। जिसे सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons