LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह में मना लोक जनशक्ति पार्टी का 21वां स्थापना दिवस

  • देश के विकास में पीएम मोदी के साथ सशक्त भूमिका निभा रही है लोजपा: राज
  • जन समस्याओं को लेकर पूरे झारखंड में लोजपा करेगी आंदोलन

गिरिडीह। लोक जनशक्ति पार्टी का 21वां स्थापना दिवस गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी राजकुमार राज ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जिले भर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार एवं युवा लोजपा के अध्यक्ष सूरज पांडेय मुख्य रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी जो वर्तमान में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से चल रही है पूरे देश में परचम लहरा रही है। कहा कि भारत सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में प्रधानमंत्री का साथ दे रहे हैं। श्री राज ने बताया जिस तरह से स्व. राम विलास पासवान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के स्वाभाविक विकास में मदद करते थे। उसी तरह पशुपति कुमार पारस आज अपनी पार्टी और मंत्री की हैसियत से नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।

श्री राज ने कहा कि शीघ्र ही जन समस्याओं को लेकर पूरे झारखंड में लोजपा आंदोलित होगी और भारत सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करेगी। कहा की आने वाले दिनों में पार्टी सशक्त रूप से संगठन को मजबूत करेगी तथा झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा के होने वाले चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा है और एनडीए को मजबूत करना हमलोगों की प्रथम प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons