LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जन आशीर्वाद यात्रा गिरिडीह सीमा में किया प्रवेश

  • बराकर नदी के पास पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से किया स्वागत
  • ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर किया स्वागत

गिरिडीह। केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को गिरिडीह में प्रवेश किया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिडीह आई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बरकार नदी के पास भव्य रूप से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा जहां उन पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। वहीं गिरिडीह से पंडरी, ताराटांड़ इलाके के कई स्थानों पर उनका स्वागत भव्य तरीके से किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक ढोल ताशे के साथ शहर प्रवेश से पहले ग्रामीण इलाकों में स्वागत किया गया।

जन आशीर्वाद रथ में उनके साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई प्रमुख नेता उनके साथ थे। इस दौरान उनका काफिला पंडरी के एक शिव मंदिर के समीप आया। जहां केंद्रीय मंत्री ने पूजा अर्चना भी की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के सीढ़ी से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक ग्रामीण महिलाएं उनके स्वागत में खड़ी रही। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी एक घरेलू महिला की तरह ही उनसे मिली। इसके बाद काफिला शहर की ओर बढ़ गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons